बुध का तुला राशि में प्रवेश
जब तक बुध तुला राशि में है, बात कहने के ढंग पर ध्यान दें और ऐसे सही शब्द चुनें कि बात थोपी हुई न लगे। तुला राशि बुध को मनाने-समझाने की कला और कूटनीतिक वाणी देती है, और बिना थोपे अगुवाई करने का ढंग भी। सबको खुश रखने की चाह आपको काफ़ी दुविधा में डाल सकती है, इसलिए इस पर नज़र रखें।